आनंद ने किया बदमाशों का सामना
रोहतक (ब्यूरो)। पुलिस को पिस्टल की एक गोली सड़क पर मिली है। आशंका जताई जा रही है कि आनंद ने भी मरने से पूर्व बदमाशों पर न सिर्फ फायर किया होगा। बल्कि खुद भी काफी दूर तकजान बचाने को दौड़ा। मगर बदमाशों ने खेतों में ही घुसकर उसकी हत्या कर दी। खेत में बदमाश व आनंद के भागने के निशान भी साफ दिखाई दे रहे थे। बदमाशों की कार पर एक नंबर प्लेट दिल्ली जबकि दूसरी नंबर प्लेट हरियाणा की मिली है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
दो मिनट के अंतराल से बची धर्मपाल की जान
कारौर गांव में यदि घटना के समय दूसरी कार से उसका भाई धर्मपाल भी पहुंच जाता तो आरोपी उसकी भी हत्या कर देते। घटना के मात्र दो मिनट बाद ही मृतक का भाई घटनास्थल पर पहुंच गया था।
धर्मपाल ने बताया कि करीब साढे पांच बजे आनंद घर से खेतों के लिए कार में सवार होकर निकला था। वह भी आनंद के साथ ही जाना चाहता था। मगर उसके चले जाने के कारण नहीं जा सका था। दो मिनट बाद जैसे ही वह घटनास्थल पर पहुंचा तो आरोपी दूसरी कार में सवार होकर फरार हो रहे थे। जबकि उनकी एक कार व बाइक सड़क पर ही खड़ी थी। धर्मपाल ने कहा कि यदि वह मौके पर पहुंच जाता तो किसी भी तरह अपने भाई आनंद की जान बचा लेता। उसे मौके पर नहीं पहुंचने का मलाल है।