फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आए युवक ने गोली मारने की दी थी झूठी शिकायत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल पर आए युवक ने खुद को गोली मारने की दी थी झूठी शिकायत, केस दर्ज
विज्ञापन

- राजस्थान की बीकानेर जेल में बंद था आरोपी, प्रोडक्शन वारंट पर लेकर की पूछताछ, वापस भेजा गया जेल
- करीब सवा दो साल पहले दर्ज कराया था चचेरे भाई व उसके साथी पर अवैध हथियार से हमले की झूठा केस
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल में करीबन सवा दो साल पहले पैरोल पर आए एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई व उसके साथी पर अवैध हथियार से गोली चलाकर उस पर जान लेवा हमला करने का झूठा केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। मगर पुलिस ने छानबीन के दौरान ऐसा कोई मामला नहीं पाया और शिकायत झूठी पाई गई। जिस पर अब शिकायतकर्ता के खिलाफ ही केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव ईशरवाल निवासी राजकुमार ने तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 42 दिन के पैरोल पर खेतीबाड़ी के लिए बाहर आया था। वह 13 दिसम्बर 2016 से 25 जनवरी 2017 तक पैरोल पर रहा। गत 23 जनवरी 2017 की सुबह सात बजे वह बाइक पर सवार होकर गांव ललहाना से ईशरवाल जहां उसने अपना मकान किराये पर दिया हुआ था, किराया लेने जा रहा था। करीबन साढ़े आठ बजे जब वह अपने मकान के पास पहुंचा और वहां पर खड़ा था कि इसी दौरान बाइक पर सवार उसके चचेरे भाई व अन्य युवक ने उस पर पिस्तौल से गोली चला दी। जिससे एक गोली उसकी बाजू में जा लगी। इसके बाद वह अपने घर के अंदर घुस गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। तोशाम पुलिस ने इस शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था, मगर पुलिस की शुरूआती जांच में ही यह मामला झूठा पाया गया। जबकि गोली खुद शिकायतकर्ता ने ही चलाकर खुद को घायल किया था। इस मामले में पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई गौरीशंकर ने बताया कि मामला 2017 का है। इस मामले में ईशरवाल निवासी राजकुमार के खिलाफ पुलिस में झूठा केस दर्ज कराने व अवैध हथियार रखने पर का केस दर्ज किया है। राजकुमार पहले से ही राजस्थान की बीकानेर जेल में किसी अन्य मामले में बंद है, जिसका न्यायालय से प्रोडेक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें