फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती गए थे ड्यूटी पर चोरों ने खंगाल दिया मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड़ खुर्द गांव में दंपति अपनी ड्यूटी पर गए थे और उनका बेटा स्कूल में गया हुआ था तो चोरों ने उनके मकान को खंगाल डाला। पीड़ित के अनुसार चोर उसके यहां से लाखों रुपये का सामान व नकदी चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सातरोड़ खुर्द निवासी संजीव शर्मा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को वह और उसकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए थे। उनका बेटा तनिश स्कूल गया हुआ था। एक-डेढ़ बजे उसको किसी काम से घर जाना पड़ा। जब वह घर पहुंचा तो देखा बाहर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। अंदर गया तो वहां का दरवाजा भी खुला था और अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। शिकायत में संजीव ने बताया कि चोर उसके यहां से दो रसोई गैस सिलिंडर, एलईडी, सोने की अंगूठी, गिन्नी, चांदी के सिक्के, 10 हजार रुपये नकद और किसान विकास पत्र चोरी कर ले गए। संजीव के अनुसार चोर उसके यहां से कुल 8 लाख 81 हजार रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर सुराग जुटाए। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल सूरजमल के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 454 और 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें