फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जाने को लेकर हुए झगड़े का बदला लेने को यूपी के मैनपुरी में खून खराबा करने जा रहा था ट्रक चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के नगला झाल में ट्रक चालक जमीन क ब्जाने को लेकर पड़ोसियों से चली आ रही रंजिश का बदला लेने को दो पिस्तौल और 10 क ारतूस के साथ खूनी खेल खेलने के लिए जा रहा था। कलानौर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही संजीत के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि खेरड़ी मोड़ के पास मैरिज पैलेस के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी ने खुद को उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के नंगला झाल निवासी सोनू बताया। बताया कि गांव में पिछले करीब दस साल से जमीन कब्जाने को लेकर पड़ोसियों से रंजिश चली आ रही है। रंजिश में पांच से अधिक बार झगड़ा हो चुका है। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए वह पड़ोसियों की हत्या करने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें