फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट व महिला थान पुलिस ने 15 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस के साथ स्वाट ने 15 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

- एसपी के निर्देश पर शहर के होटलों मे की गई छापेमारी, होटल मालिकों को भी दी गई चेतावनी

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एसपी के निर्देश पर शनिवार को स्वाट और महिला थाना पुलिस ने शहर के कई होटलों में छापेमारी की। जहां पर 15 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया। हालांकि बाद में जोड़ों को छोड़ दिया गया। होटल मालिकों को भी इस संबंध में कड़ी चेतावनी दी गई है। छोपमारी से होटल मालिकों में हड़कंप मचा रहा।

कई होटल मालिक बिना आईडी प्रूफ लिए ही लोगों को होटल में ठहरवा रहे थे। जिसकी शिकायत एसपी के पास भी पहुंची थी। स्वाट टीम प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार को स्वाट व महिला थाना पुलिस ने संयुक्त रुप से शहर के डी पार्क स्थित चार होटलों में छापेमारी की। चारों में 15 युवक और युवतियों को पकड़ा गया। छापेमारी से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। सतेंद्र ने बताया कि बाद में युवक व युवतियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जांच में पाया गया कि कुछ होटल मालिकों ने युवक व युवतियों से आईडी भी नहीं ली हुई थी। ऐसे होटल मालिकों को कड़ी चेतावनी दी गई। यदि भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलीं शराब और बीयर की बोतलें
छापेमारी के दौरान पुलिस को होटलों के अंदर से शराब व बीयर की बोतलें भी मिलीं। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि होटलों में कोई गलत कार्य होते नहीं मिला है। फिर भी मालिकों को चेतावनी दी गई है।


फोटो परिचय
आरओएच - 100 से लेकर 105 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें