फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन वे पर रॉग साइड आने से रोका तो कार सवार व्यक्ति और महिला ने हवलदार को जड़े थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वन वे पर आने से रोका तो कार सवार ने पत्नी को बुला हवलदार को पड़वाए थप्पड़, खुद भी पीटा
विज्ञापन

- रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर हवलदार को पीटा, भाग कर बचाई जान, केस दर्ज करने के बाद देर रात आरोपी महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हवलदार ने एक कार सवार को वन वे पर रांग साइड आने से रोका तो कार चालक भड़क गया। पहले तो उसने धमकाया फिर भी जब हवलदार ने उसे जाने नहीं दिया तो उसने अपनी पत्नी को बुलाया और हवलदार को थप्पड़ मारने को बोला। महिला ने भी ने तड़ातड़ थप्पड़ मारने शुरू कर दिये। कार सवार ने भी उसे पीटा। हवलदार भागा तो उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। इस दौरान हवलदार के मोबाइल का कैमरा चालू था और पूरा घटनाक्रम उसमें कैद हो गया। उसने वीडियो पुलिस को सौंप दी है। हवलदार की शिकायत पर कार चालक और उसकी पत्नी के खिलाफ पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है। देर रात पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हवलदार अनिल कुमार ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। फिलहाल अनिल की ड्यूटी भिवानी स्टैंड पर लगी है। उनके साथ होम गार्ड सुनील भी तैनात है। अनिल ने बताया कि भिवानी स्टैंड पर पुल बनने के कारण रोड को वन वे किया हुआ है। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुराना बस स्टैंड की तरफ से एक कार आई। इस पर उसने वन वे रोड होने पर चालक को कार वापस ले जाने का इशारा किया। लेकिन चालक ने कार वापस नहीं मोड़ी। वह सीधा हवलदार के पास आ गया। उसने फिर कार वापस ले जाने की बात कही। इस पर चालक कार से उतरा और हवलदार के साथ भिड़ गया। हवलदार ने उससे गाड़ी के कागज मांगे तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। चालक ने अनिल के साथ जमकर गाली-गलौज की। चालक ने कार में सवार महिला को बुला लिया। फिर दोनों ने हवलदार को थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिये। हवलदार ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक व महिला के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं मेें केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बाद में आरोपी चालक की पहचान गांव बालंद निवासी वीरेंद्र के रूप में हुई। महिला पुलिस ने रात को वीरेंद्र की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी वीरेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा। उसकी तलाश में भी छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें