फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोसा की रेहड़ी लगाने वाले ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। डोसा की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने मंगलवार को रस्सी के फंसे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेडहाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से मद्रास 42 वर्षीय महेंद्रम किला मोहल्ले में डोसा की रेहड़ी लगाते थे। वह काफी समय से किराये के मकान में किला मोहल्ला में ही रहते थे। महेंद्रम शाम को रेहड़ी लगाने नहीं गए। उन्होंने कमरे में पंखे के हुक से रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जैसे तैसे करके परिजनों ने दरवाजा खोला। यहां पंखे के हुक से महेंद्रम का शव लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता टीम सहित मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बताया जा रहा है कि महेंद्रम काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि परेशानी का कारण परिजनों ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें