फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुबन में हुआ महिला चिकित्सक का पॉलीग्राफी टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी का मामला ----------
विज्ञापन


मधुबन में हुआ महिला चिकित्सक का पॉलीग्राफी टेस्ट
- विवेचक महिला चिकित्सक को लेकर पहुंचा मधुबन, रिपोर्ट आते ही आगे की कार्रवाई करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पीजीआई के लेबर रूम से चोरी हुए बच्चे के मामले में वीरवार को मधुबन में महिला चिकित्सक का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

पीजीआई के लेबर रूम से बच्चा चोरी कर लिया गया था। मामला काफी चर्चाओं में रहा था। बच्चा चोरी मामले में कुल 13 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट होने हैं। पुलिस अभी तक 12 लोगों के टेस्ट करा चुकी है।बीते सोमवार को ही जांच अधिकारी अशोक कुमार डॉ. गीतांजलि के अलावा डॉ. निशा, डॉ. फातिमा, डॉ. जाहर को लेकर मधुबन लैब पहुंचे थे। यहां पर किसी कारणवश डॉक्टर गीतांजलि का टेस्ट नहीं हो सका था। बुधवार को डॉक्टर किसी कारणवश पॉलीग्राफी के लिए नहंीं जा सकी। वीरवार को विवेचक महिला चिकित्सक को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए मधुबन लेकर पहुंचा। पीजीआई थाना प्रभारी मंजित मौर ने बताया कि महिला चिकित्सक का पॉलीग्राफी टेस्ट करा दिया गया। अब रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। हालांकि एसएचओ ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है बच्चा चोरी का मामला
रोहतक के डेयरी मोहल्ला निवासी रंजू ने 10 सितंबर को रोहतक पीजीआई में एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के 15 मिनट बाद ही बच्चा लेबर रूम से चोरी हो गया था। इसके बाद परिजनों व अन्य सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध किया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद लापरवाही बरतने पर स्टाफ नर्स बलजीत कौर को सस्पेंड किया गया था। फिर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। इसके बाद एसआईटी ने पीजीआई के डॉक्टर सहित 15 लोगों को पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए चिन्हित किया था। अब इस मामले में सभी के पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें