पानीपत के लिए भी
फोटो परिचय
एमए-1
रोहतक पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे पानीपत के अहर गांव के लोग।
---
मारपीट में घायल पानीपत के मजदूर ने पीजीआई में तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
20 जून को पानीपत के अहर गांव में डीजे बजाने का विरोध करने पर परिवार के लोगों ने ही कर दी थी मारपीट
-पीजीआई में चल रहा था उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पानीपत जिले के अहर गांव के मजदूर ने मारपीट में घायल होने के 21 दिन बाद शुक्रवार को पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। आईजी से भी मामले की शिकायत करने का दावा किया है।
अहर गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसका भाई 35 वर्षीय दिलबाग मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया कि 20 जून को गांव में ही परिवार के लोगों के यहां पर शादी समारोह था। इसी बीच पड़ोस में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। परिवार के लोग डीजे बजा रहे थे। वृद्धा की मौत की बात कहते हुए दिलबाग ने डीजे न बजाने की अपील की। आरोप है कि जिससे क्षुब्ध परिवार के लोगों ने दिलबाग पर लोहे की रॉड आदि से हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पानीपत से उसे गंभीर हालत में पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में ही उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को अचानक दिलबाग की हालत बिगड़ गई तथा उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पर शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। मामले की शिकायत आईजी से भी करने की बात कहीं। उधर पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।