फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अत्याधुनिक हथियारों से लैस था पूरा गैंग, पुलिस की गोलियों की आवाज सुनते ही गिरोह के पांच सदस्य फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक हथियारों से लैस था पूरा गैंग, पुलिस की गोलियों की आवाज सुनते ही पांच सदस्य फरार
विज्ञापन

- तीन अत्याधुनिक पिस्तौल भी की गई बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एनकाउंटर के समय संजीत और राजेश गिरोह के पास अत्याधुनिक हथियार थे। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के पांच सदस्य फरार हो गए। पुलिस को मौके पर तीन अत्याधुनिक पिस्तौल भी मिली है। पुलिस हथियारों की जांच में जुटी है। उधर एनकाउंटर के समय कार में मौजूद गिरोह के पांच सदस्य मौके से फरार हो गए। स्पेशल सेल ने जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली की स्पेशल सैल के सूत्रों ने बताया कि एनकाउंटर के बाद कार से तीन अत्याधुनिक पिस्तौल व अन्य हथियार भी बरामद किए गए। जो पिस्तौल बरामद हुई है। वह शूटरों के पास होती है। एक गोली लगने भर मात्र से व्यक्ति की मौत हो सकती है। एनकाउंटर के समय कार में मौजूद पांच आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों की खाक छानी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें