फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकेश हत्याकांड के आरोपी पर सुनारिया जेल के अस्पताल में हमला, गंभीर
विज्ञापन

रोहतक। डबल पार्क में छात्र लोकेश की हत्या करने के आरोपी सुनारिया जेल में बंद आरोपी राकेश पर बुधवार को चार बंदियों ने हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

22 नवंबर को डबल पार्क में छात्र गुटों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें छात्र लोकेश की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पक्ष से माता दरवाजे का रहने वाला छात्र राकेश घायल हो गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था। वर्तमान में राकेश का सुनारिया जेल के अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि बुधवार को खुली गिनती के समय हवालाती बंदी खरैंटी के मोहित, बैंयापुर लाढ़ौत के मोनू, मुडलाना के जोगेंद्र और मोखरा के मोहित ने बीमारी का बहाना बना दिया। चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि जहां पर चारों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पहले तो राकेश के साथ गाली गलौज की। इसके बाद किसी धारदार हथियार से हमला बोल दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने राकेश को बचाया। आनन फानन में घायल को पीजीआई में कराया गया। माना जा रहा है कि छात्र लोकेश के चलते ही राकेश पर हमला किया गया है। एसएचओ प्रवीण कुमार का कहना है कि चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें