फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, महिला घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रादौर के चमरोड़ी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत हो गई, साढौरा के पहाड़ीपुर के नजदीक हुए दूसरे हादसे में कार की टक्कर से कार सवार ससुर की जान चली गई। जबकि उसकी पुत्रवधु घायल हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव छारी माजरा निवासी जगमाल (42) की रादौर पेट्रोल पंप के पास दुकान है। रोजाना की तरह मंगलवार रात को दुकान बंद कर वह बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह चमरौडी गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क के बीचों बीच जा गिर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की टक्कर से ससुर की मौत, पुत्रवधु घायल
पहाड़ीपुर निवासी एकता ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह अपने ससुर लक्ष्मण दास के साथ कार में सवार होकर किसी काम से साढौरा जा रही थी। साढौरा रोड पर जैसे ही वह गांव से निकले तो तेज गति से आ रहे अज्ञात कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई और वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसके ससुर लक्ष्मण दास को मृत घोषित कर दिया, वहीं उसे उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें