दो बाइकों की भिड़ंत में युवक घायल, हादसे के बाद बाइक भी चोरी
कैथल। गांव ब्राह्ममणीवाला में एक्टिवा व बाइक की बीच हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद किसी ने उसकी बाइक को घटनास्थल से चोरी कर ली।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्राह्मणीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि सात जून को उसका भाई अमन बाइक लेकर गया था। उसकी बाइक को एक एक्टिवा चलाने वाले युवक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसका भाई घायल हो गया। उसके भाई को लेकर वह अस्पताल में आए। लेकिन बाइक वहीं छोड़ दिए। किसी ने वहीं से बाइक चोरी कर ली। हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।