फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़ी दर्जन भर स्ट्रीट लाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
नप प्रधान के आवास के पास असामाजिक तत्वों ने तोड़ी स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सिटी थाना क्षेत्र के संघी का बास में असामाजिक तत्वों ने दर्जन भर स्ट्रीट लाइट पत्थर/डंडे मारकर तोड़ दीं। जिस एरिया में स्ट्रीट लाइट तोड़ी गई हैं, वहां नगर परिषद प्रधान और चंद कदमों पर ही एक नगर पार्षद का घर है। मामले में फिलहाल विभाग की ओर से कोई शिकायत या कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार संघी का बास मोहल्ले के लोग बुधवार सुबह उठे तो स्ट्रीट लाइट टूटी हुई मिलीं। आसपास की स्ट्रीट लाइट को देखा तो वहां भी टूटी स्ट्रीट लाइट और ईंटें दिखाई दीं। एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मोहल्ले में दोपहिया वाहनों से दर्जन भर लड़के आए थे। इन लोगों ने पत्थरबाजी कर एक के बाद एक कई स्ट्रीट लाइट को डैमेज कर दिया। मामले में नगर पार्षद पति नरेंद्र पीपल का कहना है कि इस तरह की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं आई है। नगर परिषद के विभागीय अधिकारी से मामले की जांच करवा लाइटों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें