फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी ने किया चार्ज ग्रहण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी खिरवार ने किया चार्ज ग्रहण, पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

- आईजी नवदीप विर्क का करनाल रेंज के लिए हो गया था ट्रांसफर
- पुलिस और जनता के बीच तालमेल बनाने का भी किया जाएगा प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आईजी संदीप खिरवार ने मंगलवार को चार्ज ग्रहण कर लिया। चार्ज ग्रहण करने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण, महिला सुरक्षा, चिल्ड्रन सेफ्टी को प्राथमिकता बताया।

रोहतक रेंज के आईजी नवदीप विर्क का ट्रांसफर हाल ही में करनाल रेंज में कर दिया गया था। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर संदीप खिरवार को रोहतक रेंज का आईजी बनाया गया है। मंगलवार को आईजी संदीप खिरवार को रोहतक का चार्ज ग्रहण कर लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपराधियों पर शिकंजा कसने को कहा।
विज्ञापन


आईजी ने बताया कि वह वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दिल्ली में उनकी पहली ज्वॉइनिंग हुई थी। इसके बाद वह एसीपी पहाड़गंज, एसएसपी अंबाला, एसपी हिसार, सीबीआई, एसएसपी पंचकूला, कैथल, यमुनानगर, डीआईजी सीबीआई और पिछले दो साल से गुरुग्राम में पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। बताया कि यूरोप के कोसोवो में हुए यूनाइटेड मिशन भी वह शामिल रहे।
विज्ञापन


बताया कि उनकी प्राथमिकता बदमाशों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ जनता को बेहतर पुलिस सर्विस, शिकायतों का निस्तारण, महिलाओं की सुरक्षा, चिल्ड्रन सेफ्टी देना है। कहा कि जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पब्लिक व पुलिस के बीच रिलेशन मधुर बनाने का भी प्रयास किया जाएगा। आईजी ने कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा भी मौजूद रहे।

फोटो परिचय
एमए-2
अपने आवास पर पुलिसकर्मियों को संबोधित करते आईजी संदीप खिरवार।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें