फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की जल्दी छुट्टी हुई तो बाइक चोरी कर शहर में घूमने निकले नौंवी के छात्र, दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
स्कू ल की जल्दी छुट्टी होने के कारण नौंवी कक्षा के दो छात्रों ने सेक्टर एक स्थित देवीलाल पार्क के सामने से बाइक चोरी कर ली। इसके बाद दोनों छात्र चोरी की बाइक पर शाम तक घूमते रहे। फिर दोनों ने बाइक को पार्क के दूसरी तरफ खड़ा कर दिया और चले गये। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों छात्रों को काबू किया है।
दरअसल, राजेंद्र नगर निवासी विनोद कुमार 25 सितंबर को किसी काम से सेक्टर एक में आये थे। उन्होंने पार्क के मुख्य गेट के सामने अपनी बाइक खड़ी की थी। करीब 20 मिनट बाद दो छात्र पार्क के अंदर से आये। बाइक के सामने कार भी खड़ी थी। छात्रों के पास पहले से ही स्कूटी की चाबी थी। बाइक का मॉडल वर्ष 2003 का था। इस कारण छात्रों ने बाइक में चाबी लगाई और उसका लॉक खुल गया। फिर दोनों छात्र बाइक लेकर फरार हो गये। यह सारा वाक्या पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कुछ ही देर बाद विनोद पार्क के सामने आया। यहां उसने देखा कि बाइक नहीं है। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली। फु टेज के आधार पर पुलिस ने दोनों छात्रों को वीरवार को दबोच लिया। पुलिस ने छात्रों को कोर्ट के आदेशानुसार हिसार के बाल सुधार गृह में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में घूमने के लिए स्कूटी की चाबी से चोरी की थी बाइक
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने उन्हें घर से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों के पिता मेहनत मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह शहर के एक स्कूल में नौंवी कक्षा में पढ़ाई करते हैं। वारदात के दिन छात्रों की स्कूल से जल्दी छुट्टी हो गई थी। दोनों ने घूमने का प्लान बनाया। एक छात्र के पास स्कूटी चाबी थी। फिर वह बाइक या स्कूटी चोरी करने की योजना बनाकर पार्क के पास पहुंच गये। यहां से उन्होंने बाइक चोरी की। पुलिस से बचने के लिए ही छात्रों ने पार्क के दूसरी तरफ बाइक खड़ी की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें