फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे नहीं माने जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खोल।
दैनिक रेल यात्री संघ कुंड मनेठी की ओर से रेवाड़ी-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 74001) को नीम का थाना तक विस्तार के लिए अनिश्चितकालीन धरना 14वें दिन भी जारी रहा। रविवार को कुंड रेलवे स्टेशन के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ सदस्याें ने स्टेशन मास्टर कर्मवीर खां को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ ने ट्रेन के विस्तार जल्द न करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। इसके अलावा उच्च अधिकारियों से मिलने के लिए कमेटी का भी गठन किया गया है।
धरने का नेतृत्व संघ संरक्षक मनेठी सरपंच श्योताज सिंह और प्रधान मुरारी की अगुवाई में दिया जा रहा है। रविवार को धरने में पूर्व सैनिक कल्याण संघ मनेठी उप तहसील ने भी अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में समर्थन दिया। इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि कुंड-मनेठी का क्षेत्र सैनिक बाहुबल क्षेत्र है जिससे हमारे क्षेत्र के बहुत सैनिक और अर्धसैनिक बल देश कोने में देश सेवा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मीटर गेज के समय यहां पर रेल सेवा बहुत अच्छी थी, लेकिन ब्रॉडगेज बनने के बाद यहां रेल सेवा को कम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि रूट पर 10 बजे के बाद कोई रेल सेवा नहीं हैं जिससे हरियाणा के साथ राजस्थान क्षेत्र के लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सूबेदार देशराज, हवलदार नरेश कुमार, हवलदार ओमदत्त, सूबेदार अजीत सिंह, सूबेदार हबे सिंह, ओमप्रकाश, राम सिंह, मुरारीलाल, बलवंत पंच, विनोद पंच, धोलिया पंच, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र यादव, जयदयाल, बिशन सिंह, जिले सिंह, अमर सिंह, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली से मेहसाणा की बंद ट्रेन दोबारा शुरू करने की मांग
संघ ने यह भी मांग की है कि मीटर गेज के समय दिल्ली से मेहसाणा वाली बंद ट्रेन का दोबारा शुरू किया जाए। कुंड स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ी का ठहराव किया जाए। उन्होंने बताया कि इस रूट पर बहुत ज्यादा मालगाड़ियां चलने से रेलवे को बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा। लेकिन यहां के लोगों को बहुत कम सुविधा मिल पाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें