फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कालाका रोड स्थित सरस्वती नगर में गत फरवरी माह में शिक्षिका पर गोली चलाने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाल में एक अन्य मामले में झज्जर जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। जांचकर्ता एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान झज्जर के गांव पालड़ा निवासी मंजीत उर्फ महेंद्र उर्फ निक्कू के रूप में हुई है। उक्त वारदात में शामिल मुख्य आरोपी शिक्षिका के पति अजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल व बाइक बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


यूं हुई थी फरवरी में वारदात
सरस्वती नगर निवासी युवती की शादी 2004 में आरोपी अजय के साथ हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। इसमें बड़ा लड़का आरोपी के पास जबकि छोटा लड़का महिला के पास रहता है। आपसी विवाद के कारण दोनों का अदालत में तलाक का केस विचाराधीन था। 23 फरवरी को शिक्षिका छोटे बेटे के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी तय करते ही दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए और शिक्षिका को गोली मारकर फरार हो गए थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें