एमए-3
पीड़ित प्रापर्टी डीलर बलदेव राज बब्बर।
--
प्रॉपर्टी डीलर से स्कूटी सवारों ने किया स्नैचिंग का प्रयास, पकड़ने को 200 मीटर तक किया पीछा
- रेलवे रोड पर दो लुटेरों ने देना चाहा घटना को अंजाम
- सूचना पाते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रेलवे रोड पर 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर से शुक्रवार तड़के स्कूटी सवारों ने स्नैचिंग का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। प्रॉपर्टी डीलर ने आरोपी स्कूटी सवारों को पकड़ने के लिए 200 मीटर तक पीछा किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचे।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आर्यनगर निवासी संदीप बब्बर ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसके पिता बलदेव राज बब्बर प्रॉपर्टी डीलर है। शुक्रवार तड़के सवा छह बजे प्रतिदिन की भांति स्कूटी से रेलवे रोड पर दूध लेने जा रहे थे। बताया कि रेलवे रोड पर पहुंचते ही स्कूटी सवार दो लुटेरों ने पिता से हाथ में पहना सोने का कड़ा लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर हाथापाई भी की गई। करीब तीन मिनट तक पिता लुटेरों से उलझते रहे। लूट में कामयाब न होने पर आरोपी स्कूटी से रेलवे रोड की ओर भागने लगे। जिस पर करीब 200 मीटर तक प्रॉपर्टी डीलर ने स्कूटी से ही बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हत्थे नहीं चढ़ सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से लुटेरों के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
--
दो साल से खराब पड़े है कैमरे
लोगों का आरोप है कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा जगह जगह लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले दो साल से खराब पड़े हुए है। यहीं कारण है कि हर बार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते है। हर बार पुलिस को असफलता ही हाथ लगती है।
---
व्यापारियों की तत्परता से पकड़े गए थे दो आरोपी
पंद्रह दिन पूर्व ही रेलवे रोड स्थित ज्वैलर के यहां से दो चारों ने लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे। आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी मेें कैद हो गए थे। जिस पर दुकान मालिक ने आरोपियों के फुटेज को व्हाट्सएप पर डाल दिया था। व्हाट्सऐप पर डाले गए फोटो से पहचान कर किला रोड के व्यापारियों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। व्यापारियों का कहना है कि इस घटना के बाद भी पुलिस गश्त करने की तरफ ध्यान नहीं दे रही है।