फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी और लूटी गई बाइकों से घटनाओं को अंजाम देता है अंतर्राज्यीय स्नैचिंग गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी और लूटी गई बाइकों से घटनाओं को अंजाम देता है अंतरराज्यीय स्नैचिंग गिरोह
विज्ञापन

- एवीटी ने गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में हरियाणा व शामली में दी दबिश
- गिरोह के एक सदस्य को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। अंतरराज्यीय स्नैचिंग गिरोह के संबंध में एवीटी को अहम जानकारी हाथ लगी है। गिरोह के सदस्य अधिकतर घटनाओं को चोरी की और लूटी गई बाइकों से ही अंजाम देते हैं। गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में पुलिस ने हरियाणा व यूपी के शामली के कई स्थानों पर दबिश दी मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी।
पिछले कुछ समय से देखने में आ रहा था है कि रोहतक के अलावा हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं। सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही थी। हालांकि पुलिस ने कई वारदातों का खुलासा भी किया था। सहारनपुर के अंतरराज्यीय स्नैचिंग गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

एवीटी प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यूपी के शामली के अहमदगढ़, रामपुर, अलाउद्दीनपुर, नया बांस, खानपुर कलां गांव के लोग गिरोह में शामिल हैं। गिरोह के लोग हरियाणा के अलावा यूपी के भी विभिन्न स्थानों पर स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पता चला है कि गिरोह के सदस्य अधिकतर घटनाओं को चोरी व लूटी गई बाइकों से ही अंजाम देते हैं। ताकि वे आसानी से पुलिस पकड़ में न आ सकें।
विज्ञापन

फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की तलाश में पुलिस ने वीरवार को रोहतक के अलावा सोनीपत, पानीपत, शामली व सहारनपुर की खाक छानी। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें