मुरादपुर टेकना गांव का प्रवीण हत्याकांड
मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश
- सीआईए ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
महम थाना क्षेत्र के मुरादपुर टेकना गांव में परचून व्यापारी के बेटे प्रवीण की हत्या के मामले में मनीष भंडारी गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए सीआईए-1 ने बुधवार रोहतक के अलावा आसपास क्षेत्र में दबिश दी।
बीते सोमवार को मुरादपुर टेकना गांव में परचून व्यापारी के बेटे प्रवीण की कार सवार बदमाशों ने चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि मृतक पर आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज था। भंडारी गैंग से प्रवीण की रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच सीआईए 1 को सौंप दी गई थी। सीआईए प्रभारी ने बताया कि भंडारी गैंग के सदस्यों की तलाश में बुधवार को रोहतक व दिल्ली में दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।