दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
कलानौर। गांव गरनावठी के पास मंगलवार को दो मोटसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार रोहतक निवासी राजपाल मंगलवार को मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी और बच्चों को लेने अपनी ससुराल सुंडाना में जा रहा था। गांव गरनावठी के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। राजपाल उछल कर दूर जा गिरा। राहगीरों ने उसे पीजीआई रोहतक भर्ती करवाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने राजपाल के पिता अमरनाथ की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शरू कर दी है।