फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभूषण को चमकाने के नाम पर सोने की चेन व अंगूठी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आभूषण को चमकाने के नाम पर सोने की चेन व अंगूठी उड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
ठगों ने रिटायर्ड सेना अधिकारी की पत्नी को आभूषण चमकाने का लालच देकर सोने की चेन और अंगूठी चोरी कर ली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष टाकीज निवासी इंद्रा अहलावत ने उनके पति सेना से रिटायर्ड है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। तभी दो व्यक्ति आये। उन्होंने खुद को एक डिटरजेंट कंपनी का कर्मचारी बताया। वह तांबा पीतल साफ करने का पाउडर बेचते हैं। जिसके बाद उन्होंने महिला को एक पाउडर के पैकेट को देते हुए महिला के सामने ही बर्तन साफ करके दिखाने की बात कही। महिला ने उन्हें तांबे का एक बर्तन दिया। इसकी सफाई करने के बाद आरोपियों ने कहा कि वह आभूषण की भी सफाई कर सकते हैं। फिर महिला सोने की चेन और अंगूठी साफ करने के लिए उन्हें दे दी। उसके बाद उन दोनों ने टिफिन में पानी व पाउडर डाल कर गैस पर गर्म करने के लिये कहा। महिला जैसे ही गैस पर गर्म करने के बाद बर्तन को चेक किया। उस बर्तन में सोने की चेन और अंगूठी गायब थी। जब तक महिला अपने गेट पर पहुंची जब तक आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें