फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन आने से चंद मिनट पहले रेलवे ट्रैक पर जा बैठा वृद्घ, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन आने से चंद मिनट पहले रेलवे ट्रैक पर जा बैठा बुजुर्ग, मौत
विज्ञापन

- हिसार बाईपास के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिसार बाइपास के पास जींद से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आने से चंद मिनट पहले एक वृद्ध आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पर जा बैठा। यात्री उसे बचाने का प्रयास करते तब तक ट्रेन की चपेट में आकर वृद्घ की मौत हो गई। जीआरपी ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जीआरपी एसआई राजपाल सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि हिसार बाईपास स्थित रेलवे ट्रैक पर एक करीब साठ साल के वृद्घ का शव पड़ा है। सूचना पाते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। एसआई ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जींद से दिल्ली को जाने वाली ट्रेन आने से करीब दो मिनट पहले वृद्घ रेलवे ट्रैक पर जा बैठा था। लोग बचाने के लिए दौड़े मगर ट्रेन के आने से वृद्घ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। एसआई का कहना है कि शव की शिनाख्त के बाद ही बुजुर्ग द्वारा की आत्महत्या के कारणों के बारे में पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें