फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा सिटी पार्क के पास महिला की चेन झपटने वालों को 7 व 5 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दो साल पहले हुडा सिटी पार्क के पास हुई झपटमारी की वारदात में अदालत ने दो युवकों कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी विक्की उर्फ विनोद और खोखराकोट निवासी सतबीर उर्फ सत्तू को दोषी करार दिया है। विक्की को जहां सात साल तो सत्तू को पांच साल की कैद व 25-25 हजार रुपये जुर्माना भरने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मामले के अनुसार कैलाश कॉलोनी निवासी कविता राठी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दी थी कि वह 28 मई 2017 को घर के बाहर गली में एक महिला से बातचीत कर रही थी। काले रंग की पल्सर बाइक पर दो युवक आए और झपटा मारकर उसकी सोने की चेन तोड़कर ले गए। वह जल्दबाजी में बाइक के पिछले दो नंबर 55 ही नोट कर सकी। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान सबसे पहले कच्ची गढ़ी मोहल्ला निवासी विकास उर्फ विक्की को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ के दौरान उसने वारदात अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सतबीर उर्फ सत्तू को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से चेन भी बरामद हो गई। तभी से जिला अदालत में केस की सुनवाई चल रही थी। मंगलवार को अदालत ने विक्की व सत्तू को कैद व जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें