फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के बेटे पर दर्ज करवाया अश्लील फोटो खींचकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया मांगा तो कराया अश्लील फोटो खींचकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का केस, किराया माफ किया तो आरोप से मुकरी
विज्ञापन



किराया मांगा तो मकान मालिक एएसआई के बेटे पर दर्ज कराया अश्लील फोटो खींचकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने का केस
मकान का किराया माफ किया तो 164 के बयान में आरोप से मुकरी महिला, बोली - कोई कार्रवाई नहीं चाहती


- शिकायतकर्ता महिला डेढ़ साल पहले डेयरी मोहल्ला में एएसआई के मकान में रहती थी किराये पर
- महिला का आरोप - एएसआई के बेटे ने ले रखी है अश्लील फोटो, चाहता है अवैध संबंध बनाना

शनि शर्मा
रोहतक।
किराये के मकान का बकाया देने से बचने के लिए पहले तो एक महिला ने सीआईए में कार्यरत एएसआई के बेटे पर अश्लील फोटो लेने और अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने की एफआईआर दर्ज करा दी। जब एएसआई ने बकाया किराया लेने से इनकार किया तो महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दिये 164 के बयान में कह दिया कि वह अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती।

डेयरी मोहल्ला में रहने वाले एएसआई सीआईए में तैनात है। एएसआई का कॉलोनी में ही दूसरा मकान है। उन्होंने यह मकान एक ऑटो चालक को किराये पर दिया था। कुछ समय बाद ऑटो चालक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया। एएसआई ने कई बार चालक को समझाया कि वह लड़ाई झगड़ा न करे। इस कारण पड़ोसियों को परेशानी हो रही है। लेकिन दंपति की हरकतों में सुधार नहीं आया। जब पड़ोसियों ने एएसआई से लगातार शिकायत की तो उन्होंने वर्ष 2016 फरवरी में चालक से मकान खाली करवा दिया। करीब दो महीने का किराया बकाया रह गया। कई बार उनसे बकाया रुपये मांगे गये लेकिन वह टालमटोल करते रहे।
विज्ञापन

जब एएसआई का बेटा ऑटो चालक से किराया लेने पहुंचा तो उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि एएसआई के बेटे ने उसकी अश्लील फोटो ले रखी है। अब फोटो वायरल करने की धमकी देकर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में एएसआई के बेटेे के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 ए और 354 सी के तहत केस दर्ज किया गया।

थाने में हो गया था समझौता, फिर आईजी से की शिकायत
महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में एएसआई के बेटे के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद महिला के परिजनों और एएसआई को मामले के बारे मेें पता चल गया। दोनों पक्ष थाने में पहुंच गये। यहां पर करीब एक घंटे तक बातचीत होने के बाद महिला ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। दोनों पक्ष थाने से चले गये। लेकिन कुछ ही देर बाद महिला शिकायत लेकर आईजी ऑफिस में पहुंच गई। यहां महिला की शिकायत सुनने के बाद उसे संबंधित थाने में भेज दिया गया। इसके बाद महिला ने एएसआई के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

दोनों शिकायतों में आरोप अलग-अलग
महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में दो शिकायतें दी। दोनों शिकायतों में ही महिला ने एएसआई के बेटे पर अलग-अलग आरोप लगाए। पहली शिकायत में महिला का आरोप था कि आरोपी ने उसके भाई के पास फोन करके गाली-गलौच की और किराये के रुपये नहीं देने पर देख लेने की धमकी दी। हालांकि महिला के मुकरने पर इस शिकायत के आधार पर केस दर्ज नहीं किया गया। जब महिला आईजी ऑफिस से थाने में पहुंची तो महिला की शिकायत में आरोप बदल गये। इस बाद महिला ने आरोप लगाया आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो ले रखी है। इसी के माध्यम से ब्लैकमेल करके अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। यह बातचीत युवक ने भगत सिंह पार्किंग में की थी।

किराये के एवज में सामान रखने की पेशकश, एएसआई ने किया इनकार
बकाया किराया देने के एवज में महिला व उसके पति ने एएसआई से मकान में रखे सामान को रखने की बात कही थी। इस पर एएसआई ने सामान रखने से इनकार कर दिया था। साथ ही कहा था कि जब उनके पास रुपये हो तब दे देना। एएसआई का कहना है कि उन्होंने कभी भी बकाया किराया देने का दबाव नहीं बनाया। न ही उनका कोई सामान रखा। उनके आपसी झगड़े के कारण मकान खाली करवाया गया था।

मुकरने के बाद महिला से लिया शपथपत्र
एएसआई के बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाने के बाद महिला के रिश्तेदारों ने उसे टोकना शुरू कर दिया। एएसआई ने बकाया किराया लेने से मना कर दिया। फिर महिला वीरवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज करवाने पहुंची तो उसने कहा कि वह अपनी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। महिला के बयान के संबंध में उससे शपथपत्र भी ले लिया गया है, ताकि वह बार-बार बयान से न पलट सके। अब पुलिस जल्द ही मामले में दर्ज एफआईआर को कैंसिल करने की एप्लीकेशन दायर करेगी।

वर्जन
महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। बाद में महिला कोर्ट में दिये बयानों में मुकर गई है। फिलहाल उसी आधार पर जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर राजेश कुमार, एसएचओ पुरानी सब्जी मंडी थाना


महिला के मजिस्ट्रेट के सामने 164 के बयान दर्ज करवाए गये हैं। बयान में महिला ने कहा है कि उसके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। इस कारण मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

- महिला एएसआई सुदेश, जांच अधिकारी


बयान से मुकरने पर पिछले दिनों दर्ज हुई पांच एफ आईआर
अदालत में बयान से मुकरने पर पिछले दिनों एक कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। कई मामलों में गवाह व शिकायत कर्ता कोर्ट में अपने बयानों से मुकर गये। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिये। पिछले 15 दिन में बयानों से मुकरने पर जिले भर में पांच से ज्यादा केस दर्ज किये गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें