फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले फ्लैट, फिर प्लॉट और बाद में खेतीबाड़ी की जमीन दिलाने का झांसा देकर महिला से 18 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले फ्लैट, फिर प्लॉट और बाद में खेती की जमीन दिलाने का झांसा देकर महिला से 18 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

- एक महिला सहित पांच आरोपियोें पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पहले फ्लैट, फिर प्लॉट और बाद में खेतीबाड़ी की जमीन दिलवाने का झांसा देकर एक महिला से 18 लाख रुपये ठग लिये गए। जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया हैं।
झज्जर के गांव डीघल निवासी महिला ओमपति ने बताया कि उसे गांव के विनोद, अंकित, शीला बाईपास निवासी बसंत और बोहर निवासी संजय ने फ्लैट दिलवाने की बात कही थी। आरोपियों ने 24 सितंबर 2014 को ओमपति से कहा था कि वह 16 लाख 32 हजार रुपये में एक फ्लैट दिलवा देंगे। चार महीने के अंदर फ्लैट की रजिस्ट्री हो जाएगी। ओमपति का आरोप है कि रुपये देने के एक साल बाद भी रजिस्ट्री नहीं हुई। जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने फिर से झांसे में लेने के लिए कहा कि वह फ्लैट की जगह एक प्लॉट दिलवा देंगे। इस पर महिला ने हामी भर ली। महिला का कहना है कि 3 नवंबर 2015 को आरोपियों ने बाबा मस्तनाथ नगर रोहतक में 140 वर्ग प्लाट का इकरारनामा 16 लाख रुपये में कोर्ट में किया। 32 हजार रुपये कमीशन के तौर पर ले लिये। जब महिला के पति ने प्लॉट में निर्माण कार्य शुरू किया तो पता लगा कि यह किसी अन्य व्यक्ति के नाम है। इस पर आरोपियों के खिलाफ एसपी को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ऑफिस में आरोपियों ने आश्वासन दिया कि वह रुपयों की जगह महिला के नाम खेतीबाड़ी की जमीन कर देंगे। मगर इस बार भी आरोपियों ने फर्जीवाड़ा किया। 11 सितंबर 2017 को महिला को रोहतक बुलाकर 37 हजार रुपये के स्टांप पेपर की रसीद उसे दी। फिर महिला को भिवानी बुलाया। आरोप है कि यहां पर आरोपियों ने 8 कनाल जमीन का फर्जी मालिक बनाकर झूठी रजिस्ट्री करवा दी। जब महिला पटवारी के पास इंतकाल के लिए पहुंची तो खुलासा हुआ। इस बार महिला ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी। फिर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी विनोद, अंकित, बंसत, संजय, निर्मला और सुभाष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें