फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु पकड़े गई नगर निगम की टीम व अन्य लोगों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु पकड़े गई नगर निगम की टीम और लोगों के बीच मारपीट
विज्ञापन

- दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाया केस
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
जिमखाना क्लब के पास पशु पकड़ने गई नगर निगम की टीम व अन्य लोगों के बीच हुई मारपीट के मामले में अर्बन एस्टेट थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की।
नगर निगम कर्मचारी सौरभ ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नगर निगम के लिए लावारिस पशु पकड़ने का काम करते हैं। उसने बताया कि टीम ने तीस अक्तूबर की रात को जिमखाना क्लब के पीछे लावारिस पशु पकड़े थे। कर्मचारियों ने कुछ ही दूरी पर पशुओं को बांध दिया था। आरोप है कि तभी एक घर में दो व्यक्ति आये और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने चालक नरेश सहित अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। फिर सारे पशु भगा दिये। शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने सौरभ सहित पांच लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। शिकायत में सेक्टर चार निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह तीस अक्तूबर रात को घर पर सो रहे थे। तभी बाहर से कुछ आवाज आई। इस पर व्यक्ति व उनकी पत्नी ने उठकर देखा कुछ लोग गाय को घसीटक र पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। जब दपंति ने विरोध किया तो सभी मारपीट करने लगे। फिर उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें