फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सुजानपुर के एक व्यक्ति ने खुद को बिजनेसमैन बताकर एक महिला को नौकरी का झांसा देकर उसे शहर के एक होटल में बुलाकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना लिया। जुबान खोलने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। फिर भी पीड़िता हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंची। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पंजाब के सुजानपुर निवासी अभिषेक के खिलाफ के मामला दर्ज कर उसे देर रात काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महेंद्रगढ़ के थाना सतनाली क्षेत्र की एक महिला को अभिषेक ने दो माह पहले फोन किया। अनजान होने के कारण उसने उससे बात नहीं की, लेकिन बार-बार फोन करने पर अभिषेक ने खुद को बिजनेसमैन बताते हुए महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 17 अगस्त को उसे नौकरी दिलाने के नाम पर शैक्षिक और निवास संबंधी कागज लेकर शहर के रेलवे रोड पर एक होटल में बुला लिया। अभिषेक के कहे अनुसार पीड़िता अपने शैक्षिक और निवास संबंधी कागज लेकर होटल में पहुंच गई। महिला का आरोप है कि कमरे में पहुंचते ही अभिषेक ने अंदर से ताला लगा दिया और उसका फोन तोड़ दिया। बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे अभिषेक दोबारा से बुलाने लगा, लेकिन इस बार उसके पास जाने की बजाए सीधे थाना पहुंच गई। महिला थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर दुष्कर्म, आईटी एक्ट व धमकी देने का मामला दर्ज कर देर रात उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें