17सीटीके13 तिरंगा यात्रा में शामिल रेनू डाबला व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
कलानौर (रोहतक)। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी की ओर सेना के सम्मान और मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से कलानौर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कलानौर से भाजपा प्रत्याशी रहीं व पूर्व मेयर रेनू डाबला रही।
तिरंगा यात्रा का आयोजन कलानौर हलके के गांव माड़ौदी में किया गया। इस मौके पर पूर्व मेयर रेनू डाबला ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देशवासियों में जो रोष था, उसे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान में बने आतंकी अड्डों पर हमला कर शांत किया। रेनू डाबला ने कहा कि सैनिक ऑपरेशन सिंदूर के नायक हैं, उन्हें मैं सलाम करती हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनकी कैबिनेट का भी आभार प्रकट करती हूं।
इस मौके पर रमेश भाटिया, रमेश चेची, हरीश कौशिक, चुन्नीलाल सरपंच, जितेंद्र सरपंच, अनूप सरपंच, बिजेंद्र सरपंच, कुलदीप कौशिक, निगम पार्षद रिंकू नागर, निगम पार्षद अक्षय मोखरा, गीता पार्षद आदि मौजूद रहे।