17सांपला01...हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं कक्षा के परिणाम में टॉप बीस में आने
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं कक्षा का जिले का परीक्षा परिणाम शानदार रहा।
बेटियों ने बाजी मारते हुए अपने आपको फिर साबित किया। यही नहीं, जिले की तीन बेटियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया है। इन बेटियों को बधाई देने वालों का देर शाम तक तांता लगा भीड़ रही। दिव्यांशी व दीक्षा एक समान 496 अंक लेकर प्रदेश में दूसरे व मानसी 495 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
जिले के 9534 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 8976 पास हुए। 109 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट रही व 458 विद्यार्थी फेल रहे। परिणाम जारी होने के बाद से विद्यार्थियों में जश्न का माहौल है। स्कूलों में भी जमकर जश्न मना। अभिभावकों ने भी मिठाई खिलाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया।
17सांपला01...हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं कक्षा के परिणाम में टॉप बीस में आने
17सांपला01...हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं कक्षा के परिणाम में टॉप बीस में आने