फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एजेंडों का पार्षद करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम हाउस की मीटिंग भले ही मंगलवार को आहूत होगी मगर उसकी पटकथा सोमवार की शाम मेयर और पार्षदों की हुई बैठक में लिख दी गई। निगम के 21 एजेंडों में से तीन का पुरजोर विरोध के साथ निरस्त होना तय है। इनमें अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति, बाजारों में सफेद लाइन में पार्किंग ठेका और पुलिस बीट बॉक्स की एनओसी है।
विज्ञापन

नगर निगम हाउस की स्थगित बैठक मंगलवार की सुबह 11 बजे से जिला विकास भवन में होगी। इसमें नगर निगम 21 एजेंडे और पार्षदों के करीब 281 एजेंडे रखे जाएंगे। हाउस की मीटिंग को लेकर सोमवार की शाम मेयर मनमोहन गोयल के कैंप कार्यालय पर पार्षदों की मीटिंग हुई, जिसमें निगम के एजेंडों पर चर्चा हुई। सदन में स्वीकृत अथवा अस्वीकृत होने वाले निगम के एजेंडों की पटकथा लिखी गई। चर्चा के दौरान नगर निगम के भूमि की पहचान के लिए अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति करने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करके निरस्त करना तय किया गया। तर्क दिया गया कि पहले से निगम में काफी कर्मी हैं और नियुक्ति करके अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ाया जा सकता है। सभी वार्डों की मुख्य सड़कों पर लगी सफेद लाइन में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग ठेका उठाने के प्रस्ताव का विरोध किया गया। सभी ने कहा कि सफेद लाइन पर वाहन खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी मगर पार्किंग का ठेका उचित नहीं है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होगी। पार्षदों ने कहा कि एक ठेकेदार की वजह से ही शहरवासी परेशानी हैं। और ठेका देकर जनता को परेशानी में नहीं डाल सकते हैं। नगर निगम की सीमा के अंदर रेस्ट हाउस चौक, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, मेडिकल मोड़, राजीव गांधी चौक पर नगर निगम की बिना स्वीकृति बनाए गए पुलिस बीट बॉक्स के प्रस्ताव को एनओसी देने का एजेंडा निरस्त होगा।
पावर हाउस चौक की एक-एक दुकान पार्षदों को भी मिलनी चाहिए
मेयर के साथ बैठक करते हुए कुछ पार्षदों ने पावर हाउस चौक पर बनी दुकानें आवंटन के बाद बचने पर पार्षदों को आवंटित करने का मसला मजाक में उछाला, जो धीरे-धीरे गंभीर होता गया। काफी चर्चा के बाद मेयर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि ऐसा कतई संभव नहीं है। बची दुकानें ई-टेंडरिंग से दी जाएंगी, जिसके माध्यम से कोई भी ले सकता है।
विज्ञापन

वर्जन
मेयर के साथ मंगलवार को सदन में रखे जाने वाले एजेंडों पर चर्चा हुई है। निगम का अतिरिक्त कर्मियों की नियुक्ति, बीट बॉक्स और सफेद लाइन पर वाहन पार्किंग का ठेका उठाने के एजेंडे पर फिलहाल सहमति नहीं बनी है। बाकी हाउस की मीटिंग में चर्चा के दौरान फैसला होगा।
विज्ञापन

- मनमोहन गोयल, मेयर रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें