फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया कार्यालय, दुकान व कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए 3700 वर्ग गज जमीन बेचेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर की सरकार का बजट एक फरवरी को नगर निगम सदन में रखा जाएगा। सदन में निगम बजट पेश करने के साथ-साथ अपने 14 एजेंडा रखेगा। इसमें सोनीपत रोड स्थित 9800 वर्ग गज जमीन में से 3700 वर्ग गज को 40 करोड़ रुपये में बेचकर चार नया निगम कार्यालय, कम्यूनिटी सेंटर, दुकानें आदि बनाने का मुख्य एजेंडा शामिल होगा। इसके अलावा मुख्य सड़कों की सफेद लाइनों में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग का संचालन ठेका पर करवाना शामिल है।
विज्ञापन

मेयर के लगातार पत्र लिखने पर नगर निगम प्रशासन स्थगित सदन एक फरवरी को आहूत करने जा रहा है। इस सदन में निगम प्रशासन सबसे पहले वर्ष 2022-23 का बजट रखेगा। बजट स्वीकृत होने के बाद साधारण सदन की कार्रवाई शुरू होगी। साधारण सदन में निगम 14 एजेंडा रखेगा। इनमें निगम की आय बढ़ाने और खाली जमीन का सदुपयोग करने का एजेंडा प्रमुख होगा। इसके तहत निगम अपनी सोनीपत रोड स्थित 9800 वर्ग गज जमीन के सदुपयोग की प्लानिंग रखेगा।
यह है योजना
निगम की योजना है कि सोनीपत रोड की 3700 वर्ग गज जमीन को 40 करोड़ रुपये में बेचा जाए। जमीन बेचने से मिलने वाली धनराशि से नया कार्यालय, कम्यूनिटी सेंटर, किराये के लिए दुकानें आदि बनें। कम्यूनिटी सेंटर और किराये की दुकानें बनने से निगम की आमदनी बढ़ेगी। इसके साथ ही निगम स्लॉटर हाउस (कट्टी घर) चालू करने का प्रस्ताव रखेगा, जो ठेके पर होगा। इसके अलावा निगम एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के बराबर बनने वाली सड़क की जद में आने वाली दुकान व मकानों को स्थापित करने, दुर्गा भवन मंदिर के पास पार्किंग व कैफेटेरिया के संचालन, मृत पशुओं के लिए आधुनिक हडवारा बनवाने, पशुओं के गोबर निष्पादन की निविदा का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

निगम का तर्क है कि गोबर सीवर में बहाने से सीवर बंद होता है। सदन में शहर के छह वार्ड की सफाई का कार्य ठेके पर देने का भी फैसला होगा। वार्डों में चोरी हुईं या टूटी लोहे की जीटी बदलवाने, मुख्य सड़कों पर सफेद लाइनों में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग ठेका देने, सुरक्षा के लिए 180 सीसीटीवी कैमरे लगवाने, सभी प्रकार के ठेका को बिना स्वीकृति आगे नहीं बढ़ाने व पूरा होने से तीन माह पहले ही ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने, बस शेल्टर होम का संचालन पीपीपी मोड पर 20 साल के लिए करने का भी एजेंडा रखा जाएगा। इसके बाद एक-एक करके पार्षदों के एजेंडों पर चर्चा करके मोहर लगाई जाएगी।
अभी तक पार्षदों से नहीं मांगे गए एजेंडे
नगर निगम सदन की बैठक एक फरवरी को होगी जिसमें करीब सात दिन ही शेष हैं। कार्य दिवस के हिसाब से सिर्फ चार दिन शेष हैं। वजह, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 28 जनवरी को शनिवार व 29 जनवरी को रविवार का अवकाश है। ऐसे में पार्षदों से कब एजेंडे मांगे जाएंगे, इसका किसी के पास जवाब नहीं है।
वर्जन-
निगम एक फरवरी को आयोजित सदन में वर्ष 2022-23 का बजट रखेगा। इसके बाद साधारण सदन की कार्रवाई शुरू होगी, जिसमें निगम अपने पहले से निर्धारित एजेंडे रखेगा। इसमें 3700 वर्ग गज जमीन बेचकर होने वाली आय से नया निगम कार्यालय, दुकानें और कम्यूनिटी सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, संयुक्त नगर आयुक्त
ये होंगे नगर निगम के अहम प्रस्ताव
- दुर्गा भवन मंदिर के पास पार्किंग व कैफेटेरिया का संचालन
- आधुनिक हडवारा बनवाने, गोबर निष्पादन के लिए निविदा
- शहर के छह वार्ड की सफाई का कार्य ठेके पर करवाने पर
- सफेद लाइनों में वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग ठेका देने
- शहर में सुरक्षा के लिए 180 सीसीटीवी कैमरे लगवाने पर
- बिना स्वीकृति किसी भी ठेका को आगे नहीं बढ़ाने पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें