फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने बढ़ाई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोरोना का खतरा बना हुआ है। विदेशों में ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। विदेशों में बढ़ते केसों के चलते प्रशासन लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दे रहा है। रविवार को जिले में कोई नया केस सामने नहीं आया। जिले में फिलहाल 4 सक्रिय मरीज घरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग ने रविवर को 381 लोगों के सैंपल लिए। जबकि 48 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत व सुधार की दर 70 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत विभाग ने 1700 को वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 730 को पहली व 970 को दूसरी डोज लगाई गई।
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का फैलाव होना निश्चित रूप से चिंता का विषय है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया के 77 देशों में यह वैरिएंट आ चुका है। अब तक एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। इसके फैलने की गति डेल्टा वैरिएंट से ढाई से 4 गुना अधिक है। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे वायरस को लेकर सतर्क रहें, यही इससे बचाव का एकमात्र उपाय है। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सावधानियों को अपनाकर हम खुद व अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श की भी पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें