रोहतक। कोरोना केसों की संख्या घटना राहत भरा है। जिले में रविवार को 10 संक्रमित मरीज मिले। विभाग ने 26 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी दी। इसके साथ जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 115 रह गई है। इनमें से 13 अस्पताल व शेष 102 घरों में उपचाराधीन हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में संक्रमित केस लगातार कम हो रहे हैं। रविवार को कोरोना के दस नए केस मिले। विभाग ने 575 लोगों के सैंपल लिये। जबकि 222 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण की दर 4.67 प्रतिशत व सुधार की दर 97.75 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत 71 को पहली व 348 को दूसरी वैक्सीन डोज लगाई गई। विभाग अब तक 1586199 वैक्सीन डोज लगा चुका है। साथ ही 15 से 18 वर्ष तक के 50796 किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।