रोहतक। कांग्रेस वोट चोरी का आरोप लगाकर सरकार के खिलाफ 4 अक्तूबर को शहर में प्रदर्शन करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को शांतमई चौक पर निजी होटल में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने संबोधित किया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में वोट चोरी को लेकर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत 4 अक्तूबर को शाम 4 बजे पूरे जिले के कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित होंगे। वहां से भिवानी स्टैंड तक सांसद दीपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में प्रदर्शन करते जाएंगे।
भिवानी स्टैंड पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के आगे रोष प्रकट किया जाएगा। बैठक में शहरी अध्यक्ष कुलदीप केडी, ग्रामीण अध्यक्ष बलवान रंगा व कांग्रेस पार्टी के मेयर प्रत्याशी रहे सूरजमल किलोई, महिला प्रकोष्ठ की शहरी अध्यक्ष निर्मल बल्हारा, ग्रामीण अध्यक्ष राजबाला हुड्डा, सेवा दल की जनरल बॉडी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता देवी, पूर्व पार्षद जगबीर राठी व अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।