हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य व कैथल प्रभारी अंग्रेज सिंह गुराया ने बताया कि उन्हें एक पत्र मिला है। इसके अनुसार ही कमेटी के चुनाव प्रकिया के तहत नए मतदाता बनने शुरू हो चुके हैं। एचएसजीपीसी संगठन के चुनाव को लेकर अभी सक्रिय कमेटी सरकार की सभी हिदायतों का पालन करेगी। गुराया ने कहा कि हरियाणा के सिख समाज के लोगों को भी इस चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का पूरा अधिकार है।
अकाली दल हरियाणा इकाई के प्रधान शरणजीत सिंह सौथा ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार प्राप्त है। ऐसे में अकाली दल हरियाणा भी हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव जाकर मत बनाएंगे। इसके लिए शुक्रवार से ही सभी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इस बार एचएसजीपीसी के चुनावाें में अकाली दल हरियाणा इकाई अपनी पूरी ताकत झोंकेगा।
एसडीएम कपिल कुमार ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर नायब तहसीलदार आशीष कुमार को सहायक पर्यवेक्षण बनाया गया है। उन्होंने पटवारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। यह प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है।