फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज के दोस्त ने फर्जी कागजात बनाकर कारोबार में दिखाई 50 प्रतिशत हिस्सेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कॉलेज के समय के दोस्त द्वारा फर्जी कागजात बनाकर कारोबार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी जताने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सनसिटी निवासी रोहित की शिकायत पर ध्रुव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा ने दी शिकायत में बताया कि उसकी ध्रुव के साथ कॉलेज के समय से ही अच्छी दोस्ती रही है। 2018 में उसने कंस्ट्रक्शन का कारोबार शुरू किया, जिसमें ध्रुव को बतौर सहायक जोड़ लिया। उसे प्रति माह 10 हजार रुपये सैलरी व अन्य दैनिक भत्ते देने की बात हुई। आरोप है कि वह कंपनी के नाम पर उधार में पैसे लेने लगा। लोग कंस्ट्रक्शन साइट पर आकर पैसे मांगने लगे। जब आरोपी नहीं माना तो उसे कंपनी से अलग कर दिया। हालांकि लिखित में किसी तरह का अनुबंध नहीं था। एक साल बाद ध्रुव ने पुलिस को शिकायत देकर खुद को कंपनी में 50 प्रतिशत कारोबार का हिस्सेदार बताया है। जबकि ऐसा कुछ नहीं था। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें