फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब का कांग्रेस पर तंज: उदयभान ने जिस दिन सीएम बनने की मंशा जाहिर की, उसी दिन गाड़ी से उतार देंगे हुड्डा

Wed, 25 Sep 2024 08:25 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार में जेल गए अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद डॉन की तरह बाहर निकले हैं। केजरीवाल को हरियाणा नहीं, पंजाब जाना चाहिए। पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद करवानी चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दलित विरोधी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने जिस दिन थोड़ी सी भी मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर कर दी, उसी दिन गाड़ी से उतार दिए जाएंगे। वे मंगलवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में प्रदेशभर से आए ब्राह्मण संगठनों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन

डॉन की तरह जेल से बाहर निकले केजरीवाल

नायब सैनी ने कहा कि भ्रष्टाचार में जेल गए अरविंद केजरीवाल जमानत मिलने के बाद डॉन की तरह बाहर निकले हैं। केजरीवाल को हरियाणा नहीं, पंजाब जाना चाहिए। पंजाब के किसानों की फसल एमएसपी पर खरीद करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अरविंद केजरीवाल पर प्रदेश की जनता को कोई विश्वास नहीं रहा है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो झूठ और लूट के साथ राजनीति की है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का आशीर्वाद उनके साथ है।

बैठक में ये रहे मौजूद
रोहतक में मंगलवार को ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। इसमें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, प्रदेश संगठन मंत्री फनींद्र नाथ शर्मा, कैथल से अशोक शर्मा, पानीपत से सतीश गौतम, रोहतक नागेंद्र शर्मा व नरेश वत्स, हिसार से रामफल शर्मा, उचाना से रामफल शर्मा, बोहर से एडवोकेट सतीश कौशिक व अन्य जिलों के ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें