15 : पीजीआई में क्लीनिक का उद्घाटन करते कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल व अन्य। स्रोत: पीजीआई
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में बुधवार को कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल ने प्रीकन्सेप्शन क्लीनिक का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य गर्भधारण की योजना बना रही महिलाओं और दंपतियों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श देना है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बीमारी के उपचार के साथ रोकथाम भी जरूरी है। गर्भधारण से पहले परामर्श लेने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और थायरॉइड जैसी समस्याओं की पहचान कर उचित तैयारी की जा सकती है। इससे मां और शिशु का स्वास्थ्य बेहतर रखने में मदद मिलेगी।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा दहिया के नेतृत्व में शुरू क्लीनिक में संतुलित पोषण, स्वस्थ जीवनशैली और संभावित चिकित्सकीय जोखिमों की जानकारी दी जाएगी। डॉ. वंदना ने बताया कि क्लीनिक हर शनिवार को कमरा नंबर 176 में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।