फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा : इस गर्मी न टूटेगा तार, न होगा ब्रेकडाउन, मिलेगी पर्याप्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गर्मी में ओवरलोडिंग और इसकी वजह से तारों का गर्म होकर टूटना, लाइन में फॉल्ट की वजह से फीडर ब्रेक डाउन होना बिजली सप्लाई में मुख्य बाधा बनता है। लेकिन इस साल ये नौबत नहीं आएगी। क्योंकि विद्युत निगम ने प्रभावित क्षेत्रों की आपूर्ति सुधारने के लिए शहर में 230 नए ट्रांसफार्मर लगाने, 110 की क्षमता बढ़ोत्तरी के साथ पांच फीडर क्षेत्र के विद्युत तार 100 की बजाय 150 एमएम करने सहित कई प्रोजेक्ट पर काम किया है। अधिकांश काम पूरे हो चुके हैं, बचे हुए काम 31 मार्च तक पूरे हो जाएंगे। विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि इस गर्मी शहरवासियों को पर्याप्त बिजली मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले साल गर्मी में शहर के कई इलाकों में ओवरलोडिंग के कारण बिजली संकट गहराया था। लोड अधिक होेने की वजह से तार गर्म होकर टूट रहे थे और लाइन में फॉल्ट की वजह से फीडर ब्रेक डाउन हो रहे थे। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। यह समस्या कई क्षेत्रों में बनी थी। शहर के बाहरी क्षेत्र इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। इसके चलते पांच फीडर क्षेत्र की कॉलोनियों से जून से अगस्त तक 4893 उपभोक्ताओं ने विद्युत निगम के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन इस साल ये नौबत नहीं आएगी।
गर्मी शुरू होते ही बढ़ी बिजली की मांग
विद्युत निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में कुल 450 एमवीए बिजली की खपत है। गर्मी बढ़ने के कारण जनवरी की तुलना में इस महीने ये खपत 10 फीसदी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ ये मांग और अधिक बढ़ेगी। पिछले साल कई क्षेत्रों में हुई समस्या के कारण उपभोक्ताओं ने भी कई जगह हंगामे किए थे। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद विद्युत निगम ने ओवरलोड की समस्या से निपटने के लिए बडे़ स्तर पर प्लानिंग बनाकर काम किया और कई प्रस्ताव मंजूर हुए।
विज्ञापन

पिछले साल गर्मी के सीजन में मिली थी 4893 शिकायतें
पिछले साल जून अगस्त 2021 तक अस्थल बोहर फीडर से जुडे़ शीतल नगर, विजय नगर, अजीत कॉलोनी आदि क्षेत्रों से 560 शिकायतें विद्युत निगम के पोर्टल पर आई थी। सुनारिया रोड फीडर क्षेत्र के अमृत कॉलोनी, शुगर मिल कॉलोनी, ग्रेन मार्केट, न्यू जनता कॉलोनी क्षेत्र से 1058 उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी। रैनक पुरा क्षेत्र से 970 उपभोक्ताओं ने बिजली के तार टूटने आदि की शिकायतें विभाग के पोर्टल पर भेजी। शिव कॉलोनी, बस्ती कॉलोनी, कच्चा सुंदरपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने 435 शिकायतें दर्ज कराई थी। सोरा कोठी, नेहरू कॉलोनी, जींद रोड क्षेत्र से 998 शिकायतें दर्ज हुई थी। गढ़ी मोहल्ला, करन नगर, गौर कॉलेज एरिया से 872 शिकायतें मिली थी। लिहाजा इन क्षेत्रों के लिए खास प्लानिंग बनाकर काम किया गया।
230 नए ट्रांसफार्मर, 110 की बढ़ेगी क्षमता
रोहतक के तीनों डिविजन में कुल 230 नए ट्रांसफर लगाए जा रहे हैं, जबकि 110 की क्षमता वृद्धि होगी। सिटी डिविजन में 36 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं जबकि 23 की क्षमता वृद्धि का काम चल रहा है। इसके अलावा डिविजन एक में 163 नए ट्रांसफार्मर लगाने और 48 की क्षमता बढ़ोत्तरी पर तेजी से काम चल रहा है। डिविजन दो में 31 नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं जबकि 39 की क्षमता वृद्धि की जा रही है। इनमें से अधिकांश काम पूरा हो चुका है और बाकी 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा।
इन जगहों पर 11 केवीए के नए फीडर होंगे शुरू
- अस्थल बोहर पर काम चल रहा है
- एमएस मिल में नया फीडर शुरू हुआ
- वैश्य कॉलेज फीडर पर काम चल रहा है
- सुनारिया रोड पर काम जारी
- सेक्टर-1 में काम चल रहा है
33 केवीए क्षेत्रों में लाइनों के तार उच्च क्षमता के बदले गए
- गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओपीएच लाइन
- झज्जर रोड
- मॉडल टाउन
- सेक्टर एक
शहर के इन क्षेत्रों को मिलेगी राहत
विद्युत निगम के प्रयासों के बाद शीतलनगर, न्यू विजय नगर, बुधवार कॉलोनी, विजय नगर, अजीत कॉलोनी, अमृत कॉलोनी, सुनारिया रोड, शुगर मिल कॉलोनी, कुंज विहार, न्यू ग्रेन मार्केट, न्यू जनता कॉलोनी, रैनक पुरा, शीतलनगर, कच्चा सुंदरपुर रोड बस्ती कॉलोनी, शिव कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, सोरा कोठी, जींद रोड, गौरी मोहल्ला, गौकर्ण, गौड़ कॉलेज का क्षेत्र, सेक्टर दो, तीन आदि क्षेत्रों के करीब 9106 उपभोक्ता शामिल हैं।
कोट
शहर में गर्मी की वजह से ओवरलोडिंग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए काफी काम किया गया है। कई नए ट्रांसफार्मरों को लगाने के अलावा क्षमता वृद्धि और उच्च क्षमता के तार बदलने का काम किया गया है। पांच नए फीडर बनाए जा रहे हैं। अधिकांश काम पूरे हो गए हैं और बाकी 31 मार्च तक पूरे करने का लक्ष्य है। इस बार गर्मी में लोगों को निर्बाध ढंग से बेहतर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

- एके यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें