फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्य भर में मतदाता संवाद करेगा नागरिक समाज

विज्ञापन
03सीटीके38... सुखपुरा चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्यालय कर्मचारी भवन में मौ
विज्ञापन
रोहतक। नागरिक समाज की ओर से राज्य स्तरीय बैठक आयोजित हुई। सुखपुरा चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य मुख्यालय कर्मचारी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। सर्व समाज से विभिन्न जनसंगठनों के प्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया। अध्यक्षता कैप्टन शमशेर मलिक ने की व संचालन प्रोफेसर प्रमोद गौरी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सोसाइटी तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी जनतांत्रिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए राज्यभर में मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगी। एक मतदाता पूरे उत्साह के साथ इस चुनाव में भाग ले व अपना संवैधानिक दायित्व एवं नागरिक जिम्मेदारी को जनतंत्र के पक्ष की मजबूती के लिए निभाए। बैठक में पीर मोहल्ला मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष हरीश ठेकेदार, कैथल से आंबेडकर महासभा के राकेश बहादुर, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति से डॉ. आरएस दहिया, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, मनीषा, प्रीति, अनीता बागोटिया, भारत ज्ञान विज्ञान समिति से संतोष मुद्गिल, राजवीर बजाड़, पूर्व पार्षद ममता, महा सिंह, डॉ. प्रदीप, डॉ. अनिल पणिक्कर, प्रिया कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें