फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
03सीटीके39... सुनारिया कलां में एक पेड़ मां के नाम अ​भियान के तहत पौधारोपण करते भाजपा किसान मार
विज्ञापन
रोहतक। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया की अध्यक्षता में गांव सुनारिया कला क्षेत्र में एक पेड़ मां के नाम लगाने के अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि कलानौर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधों की देखभाल के लिए सामाजिक संस्थाएं, गांव के सरपंच व जिम्मेदार लोगों की जिम्मेदारी लगाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक सरिता नारायण ने कहा कि जीवन में हर आदमी को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सूरजमल किलोई ने कहा कि इस बरसात के मौसम में हम सब ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करें। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय बंसल, किसान मोर्चा के महामंत्री भूपेंद्र खत्री, अमरजीत सोलंकी, परमजीत बल्हारा, राम अवतार जांगड़ा, सतीश मोखरा, रामकिशन ग्रेवाल, कृष्णा, ऋषिपाल, राजवीर राठी, मोनू कुंडू, सिकंदर व अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें