रोहतक। रोहतक की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। मंगलवार को एक्यूआई 329 दर्ज किया गया है। इस दौरान सुबह-शाम स्मॉग छाया रहा। यह स्थिति लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
रोहतक में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कई कारण वाहनों का धुआं, उद्योगों से निकले वाला धुआं है। लगातार वायु गुणवत्ता में उतार चढ़ाव हो रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे दावे कूड़ों में जलते नजर आ रहे हैं। शहर के अंदर ही गोहाना पानीपत रेलवे एलिवेटेड पुल के साथ में कचरा निरंतर जलाया जा रहा है। कूड़ा जलाने पर नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से न के बराबर ही कार्रवाई की जा रही है।