55 एमडीयू में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रस्तुति देता रामकेश जीवनपुरिया। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) सेल के तत्वावधान में सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्य अतिथि मेयर राम अवतार वाल्मीकि ने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल एक कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन का आदर्श है।
गेस्ट ऑफ ऑनर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम है, जो उन्हें आत्म अनुशासन, टीम भावना और संवेदनशीलता का पाठ सिखाता है। आयोजन सचिव डॉ. अंजू पंवार और डॉ. अभिमन्यु मलिक ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। शाम के सांस्कृतिक सत्र में हरियाणवी कलाकारों रामकेश जीवनपुरिया, मंजीत और मास्टर नीरज ने प्रस्तुत दी।