फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: पीजीआई रोहतक में 12 साल तक के बच्चों के हृदय रोग का हो सकेगा इलाज, नहीं जाना होगा दिल्ली-चंडीगढ़

Wed, 16 Feb 2022 08:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

मंगलवार व गुरुवार को पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी क्लीनिक में कुलपति मरीजों को देखेंगी। दिल के बीमार बच्चों को दिल्ली-चंडीगढ़ नहीं जाना होगा और नए विशेषज्ञ भी तैयार होंगे। गंभीर बीमारियों से पीड़ित छोटे बच्चों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआईएमएस रोहतक की उपलब्धियों में 17 फरवरी को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। इसके तहत दिल के बीमार 12 साल तक के बच्चों को सुलभ इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए संस्थान की ओपीडी में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी क्लीनिक गुरुवार को शुरू होने जा रहा है। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति एवं बच्चों की हृदय रोग विशेषज्ञ प्रो. अनीता सक्सेना खुद ऐसे बच्चों का इलाज करेंगी। यही नहीं, इस क्लीनिक में नए चिकित्सकों को भी बच्चों के इलाज की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


पीजीआई में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी क्लीनिक का शुभारंभ खुद पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति करेंगी। ओपीडी भवन के प्रथम तल पर कमरा नंबर 141 में शुरू होने वाले इस क्लीनिक में हर सप्ताह मंगलवार व गुरुवार को वे दिल के बीमार बच्चों की जांच करेंगी। जरूरत वाले बच्चों के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।

इससे दिल के बीमार बच्चों व उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी। इन्हें इलाज के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या दूसरे राज्यों में नहीं जाना होगा। यही नहीं, हृदय रोग विशेषज्ञ कुलपति की देखरेख में नए चिकित्सक भी तैयार हो सकेंगे। संस्थान के शिशु रोग विभाग में अध्ययनरत नए चिकित्सकों को कुलपति के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इससे आने वाले समय में दिल के बीमार बच्चों को राहत पहुंचाने वाले नए चिकित्सक तैयार होंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों को भेजा पत्र 
पीजीआई में शुरू होने वाले पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी क्लीनिक के संबंध में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। इसमें उनके पास आने वाले दिल के बीमार बच्चों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक भेजने की अपील की गई है। इससे रोहतक व आसपास के इलाके में रहने वाले ही नहीं, बल्कि प्रदेशभर के ऐसे बीमार बच्चों को क्लीनिक का लाभ मिल सकेगा। 

कुलपति एवं बच्चों की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता सक्सेना 17 फरवरी से पीजीआई की ओपीडी में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी क्लीनिक चलाएंगी। ओपीडी के कमरा नंबर 141 में मंगलवार व गुरुवार को क्लीनिक में बच्चों का इलाज किया जाएगा। यह ओपीडी शुरू होने से प्रदेश के हृदय रोग संबंधी बच्चों को राहत मिलेगी। यही नहीं, चिकित्सकों को भी सीखने का अवसर मिलेगा। - डॉ. ईश्वर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस 

संस्थान में फिलहाल बच्चों के दिल के ऑपरेशन की संख्या कम है। दिल के बीमार बच्चों के लिए शुरू किए जा रहे क्लीनिक में ऐसे ऑपरेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी। ओपीडी में बच्चों की जांच के बाद जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी किया जाएगा। साथ ही संस्थान के नए चिकित्सकों व कार्डियोलॉजी के चिकित्सकों को भी इलाज की तकनीक सिखाई जाएगी। - प्रो. अनीता सक्सेना, कुलपति, स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें