फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रीष्मावकाश के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे, पहले दिन रही कम उपस्थिति

Wed, 02 Jul 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
प्रियांशु
विज्ञापन
रोहतक। पढ़ने की अटूट चाह के आगे बारिश और स्कूल वाहन छूटने जैसी बाधाएं भी बच्चों को स्कूल आने से नहीं रोक पाई। पहली कक्षा की छात्रा अनवी ने बताया कि मंगलवार को उसका स्कूल वाहन छूट गया था और बारिश भी हो रही थी। घर वालों ने उसे छुट्टी करने को कहा, लेकिन उसने दृढ़ता से कहा, मैं तो स्कूल जाऊंगी, मुझे स्कूल छोड़कर आओ। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार को बच्चे स्कूल पहुंचे। पहले दिन हाजिरी कम रही।
विज्ञापन

हालांकि, मंगलवार को हुई बारिश के कारण पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति थोड़ी कम रही, लेकिन स्कूल पहुंचे बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने अपने सहपाठियों से मिलकर खूब मस्ती की और स्कूल आने की खुशी साफ झलक रही थी।
मई में प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। छोटे-छोटे बच्चों ने भी स्कूल आकर खुशी जताई और कहा कि उनका स्कूल आने का मन कर रहा था।
-

एक माह के बाद स्कूल आने पर बहुत अच्छा लगा रहा है। अवकाश के दौरान पढ़ाई भी इसके साथ बहुत ज्यादा मस्ती भी की।
- खुशी, छात्रा, पहली कक्षा

स्कूल आने का मन कर रहा था। बहुत ज्यादा दिन हो गए थे घर पर रहते हुए, इसलिए आखिर के दिनों में लगने लगा कि अब तो स्कूल जाना है। - प्रियांशु, छात्र, पहली कक्षा
विज्ञापन


रो-रोकर स्कूल आई हूं, क्योंकि मुझे स्कूल जाना था। मेरा वाहन छूट गया था। घर वालों ने कहा कि आज छुट्टी कर ले, बारिश भी आ रही है। मैंने कहा मैं तो स्कूल जाऊंगी।
विज्ञापन

- अनवी, छात्रा, पहली कक्षा

प्रियांशु

प्रियांशु

प्रियांशु

प्रियांशु

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें