भारतीय शटलकाॅक टीम के कोच एवं महासचिव सुदेश कुमार को सम्मानित करते एडवोकेट दीपक भारद्वाज,देवेन्
रोहतक। भारतीय शटलकॉक टीम ने 24 से 29 जून तक हॉन्गकॉन्ग में आयोजित हुई तीसरी एशियाई शटलकॉक चैंपियनशिप में अपनी धाक जमाई है। भारत ने कुल 14 रजत और कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है।
भारतीय पुरुष टीम प्लेट में सेकंड रनर अप रही। इसमें रोहतक के रीत्विक आर्य व झज्जर का सुदेश ने शामिल रहा। वहीं भारतीय पुरुष टीम डबल्स प्लेट में सेकंड रनर अप रही। रीत्विक व सुदेश कुमार ने बीर सिंह आर्य, अशोक दुधारे, अबरार शेख, देवेंद्र सैनी, दीपक पोसवाल सहित सभी पदाधिकारियों और सभी राज्यों के शक्तिशाली सचिवों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने टीम पर विश्वास किया और खिलाड़ियों को भेजने में सहयोग किया। संवाद