फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मुख्यमंत्री दस्ते की जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दबिश

Mon, 18 Mar 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मुख्यमंत्री दस्ते ने लघुसचिवालय स्थित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय सोमवार को दबिश दी और चार घंटे निजी स्कूलों का रिकाॅर्ड खंगाला। जांच में पता चला कि जिले के 354 स्कूलों ने खेलों के लिए आठ लाख रुपये के करीब राशि ही जमा करवाई है। चार घंटे की छानबीन के बाद दस्ते ने विभाग को रिकाॅर्ड अपडेट करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में टीम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंची। उस समय अधिकारी दिलजीत सिंह कलानौर किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। सूचना पाकर वे वापस रोहतक पहुंचे। इंस्पेक्टर दिनेश ढाका ने बताया कि नियमों के तहत शिक्षा विभाग को प्रति छात्र खेल कोटे के तहत 5 रुपये सालाना मिलते हैं। निजी स्कूल यह राशि खुद जमा करवाते हैं, जबकि सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए सरकार पैसे देती है। जिले में 354 निजी स्कूल हैं। छानबीन में पता चला किसी स्कूल ने पांच साल की राशि एक साथ जमा करवा रखी है तो किसी ने लंबे समय से राशि जमा नहीं कराई है। जांच टीम ने बताया कि पूरा रिकार्ड अपडेट नहीं मिला। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को रिकार्ड अपडेट करने की सलाह दी गई। करीब दो बजे टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें