फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीएम मोदी के दौरे के लिए मुख्यमंत्री आज रोहतक में करेंगे बैठक

Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरियाणा के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को दोपहर 12 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में बैठक लेंगे।
विज्ञापन

बैठक में सभी 90 हलकों से चुनाव लड़ने वाले विधायक व चुनाव हारे प्रत्याशी भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सभी जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारियों को भी बुलाया गया है। बैठक में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।
हरियाणा फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में करेंगे शिरकत
इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी दोपहर बाद 3 बजे महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित हरियाणा फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें